LIVE
BREAKING NEWS
देश और दुनिया की ताज़ा खबरें Noothanayuga पर भारत में आज की प्रमुख खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार राज्य और स्थानीय खबरों की ताज़ा जानकारी क्रिकेट और खेल जगत की बड़ी खबरें मनोरंजन जगत की ताज़ा खबरें Noothanayuga Reporter Network से जुड़ें Latest News • Breaking News • India • World
12
:
00
:
00
AM
Follow Us
✦ NOOTHANAYUGA NETWORK
Report • Connect • Grow
Join the growing Noothanayuga Reporter Network.
JOIN NETWORK →
फरीदाबाद हरियाणा

एसडीआईईटी में 24 जुलाई को मेगा जॉब फेयर 2026 का आयोजन, 50 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियाँ करेंगी भर्ती

सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एसडीआईईटी), सत्युग दर्शन ट्रस्ट (रजि.) के तत्वावधान में, 24 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को अपने ग्रेटर फरीदाबाद परिसर में मेगा जॉब फेयर 2026 का आयोजन करेगा।
यह जॉब फेयर डिविजनल एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज, फरीदाबाद एवं आरबी परफेक्ट मार्ट फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उद्योग एवं शिक्षा के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।
इस मेगा जॉब फेयर में 50 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियाँ भाग लेंगी। इनमें विप्रो (Wipro), जेबीएम ग्रुप (JBM Group), जुबिलेंट फूडवर्क्स (Jubilant FoodWorks), विक्टोरिया इंडस्ट्रीज़ (Victoria Industries) सहित अनेक अग्रणी राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय कंपनियाँ शामिल होंगी। उम्मीदवारों को मौके पर ही साक्षात्कार देने, कंपनियों के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद करने तथा अपनी योग्यता के अनुरूप रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

यह जॉब फेयर बी.टेक, बीबीए, बी.कॉम, बीसीए, एमसीए एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के 2025 एवं 2026 बैच के पासआउट विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अपने अद्यतन बायोडाटा, पासपोर्ट आकार के फोटो तथा आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित हों।
इस अवसर पर डॉ. शैलेंद्र त्यागी, प्राचार्य, एसडीआईईटी ने कहा, “एसडीआईईटी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उत्कृष्ट रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। मेगा जॉब फेयर हमारे इसी संकल्प का प्रतीक है। हमें विश्वास है कि इस आयोजन से हजारों युवाओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा तथा उद्योग और शिक्षा के बीच मजबूत संबंध स्थापित होंगे।”

संस्थान ने फरीदाबाद सहित आसपास के जिलों के पात्र अभ्यर्थियों से इस मेगा जॉब फेयर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया है। एसडीआईईटी समय-समय पर ऐसे रोजगारोन्मुखी एवं उद्योग-केंद्रित कार्यक्रमों का आयोजन कर विद्यार्थियों के कौशल विकास, करियर निर्माण और रोजगार सृजन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर सशक्त बना रहा है।

shubhneet chaddha

About Author

By Team Noothanayuga Shubhneet is a news writer at Noothanayuga. He covers breaking news, politics, and trending topics. He has 3+ years of experience in digital journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

हरियाणा की बसों में फ्री करें यात्रा (फाइल फोटो)
हरियाणा

हरियाणा हैप्पी कार्ड अपडेट: फ्री बस यात्रा के लिए कार्ड एक्टिवेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन

जींद: हरियाणा में अंत्योदय परिवारों के लिए चलाई जा रही हैप्पी कार्ड योजना के तहत अब कार्ड एक्टिवेशन की प्रक्रिया
पहलगाम आतंकी हमले के बलिदानी विनय नरवाल को नमन
हरियाणा राष्ट्रीय समाचार

पहलगाम आतंकी हमले के शहीद विनय नरवाल को श्रद्धांजलि, करनाल में भावुक हुआ माहौल

हरियाणा के करनाल में पहलगाम आतंकी हमले के शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संत कबीर