LIVE
BREAKING NEWS
देश और दुनिया की ताज़ा खबरें Noothanayuga पर भारत में आज की प्रमुख खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार राज्य और स्थानीय खबरों की ताज़ा जानकारी क्रिकेट और खेल जगत की बड़ी खबरें मनोरंजन जगत की ताज़ा खबरें Noothanayuga Reporter Network से जुड़ें Latest News • Breaking News • India • World
12
:
00
:
00
AM
Follow Us
✦ NOOTHANAYUGA NETWORK
Report • Connect • Grow
Join the growing Noothanayuga Reporter Network.
JOIN NETWORK →
फरीदाबाद हरियाणा

बल्लबगढ़ मंडल में स्वतंत्रता दिवस की फाइनल रिहर्सल सम्पन्न, देशभक्ति से सराबोर हुआ आयोजन

बल्लबगढ़। 80वें स्वतंत्रता दिवस के भव्य आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बल्लबगढ़ मंडल में फाइनल रिहर्सल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डीसीपी श्री प्रतीक अग्रवाल ने परेड की सलामी ली तथा पुलिस दल और एनसीसी कैडेट्स का निरीक्षण किया। उनके साथ ACP बल्लबगढ़ श्री रवि खुंडिया और ACP तिगांव श्री अशोक जी

फाइनल रिहर्सल के दौरान स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रस्तुत किए जाने वाले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अभ्यास भी करवाया गया। इस अवसर पर एसडीएम श्री मयंक भारद्वाज विशेष रूप से उपस्थित रहे और तैयारियों का जायजा लिया।

कार्यक्रम को सफल एवं आकर्षक बनाने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी श्री सतीश चौधरी, नोडल अधिकारी श्री योगेश राठी एवं श्री कुलदीप कुमार ने आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। सांस्कृतिक गतिविधियों के संयोजन का दायित्व डॉ. बाँके बिहारी एवं श्रीमती रंजिता ने संभाला।

इस अवसर पर श्री संत राम हुड्डा, डॉ. पूजा सैनी, सविता मैडम, दिशा मैडम एवं श्री परवीन कुमार सहित अनेक अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

खंड शिक्षा अधिकारी श्री सतीश चौधरी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए विद्यालयों के शिक्षक और विद्यार्थी पिछले कई दिनों से निरंतर अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागियों की मेहनत से इस बार का कार्यक्रम अत्यंत सुंदर और प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

फाइनल रिहर्सल के दौरान मंच संचालन का दायित्व श्री देवेन्द्र गौड़ ने संभाला और उन्होंने बेहतरीन मंच संचालन से पूरे कार्यक्रम को प्रभावशाली एवं व्यवस्थित रूप प्रदान किया।

अधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों एवं शिक्षकों की तैयारियों की सराहना करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय पर्व ही नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, वीरता और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का अवसर भी है। समारोह को सफल बनाने के लिए सभी विभागों एवं विद्यालयों द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

shubhneet chaddha

About Author

By Team Noothanayuga Shubhneet is a news writer at Noothanayuga. He covers breaking news, politics, and trending topics. He has 3+ years of experience in digital journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

हरियाणा की बसों में फ्री करें यात्रा (फाइल फोटो)
हरियाणा

हरियाणा हैप्पी कार्ड अपडेट: फ्री बस यात्रा के लिए कार्ड एक्टिवेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन

जींद: हरियाणा में अंत्योदय परिवारों के लिए चलाई जा रही हैप्पी कार्ड योजना के तहत अब कार्ड एक्टिवेशन की प्रक्रिया
पहलगाम आतंकी हमले के बलिदानी विनय नरवाल को नमन
हरियाणा राष्ट्रीय समाचार

पहलगाम आतंकी हमले के शहीद विनय नरवाल को श्रद्धांजलि, करनाल में भावुक हुआ माहौल

हरियाणा के करनाल में पहलगाम आतंकी हमले के शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संत कबीर