धीरेन्द्र नाथ शुक्ला ब्यूरो चीफ सिद्धार्थ नगर
डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं बृजेश कुमार वर्मा क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के कुशल पर्यवेक्षण तथा विजय शंकर सिंह थानाध्यक्ष भवानीगंज एवं चन्द्रकान्त पाण्डेय प्रभारी एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा आज दिनांक 13.08.2026 को मु0अ0सं0-26/2026 धारा-2(ख)(1),3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर से सम्बन्धित ₹25,000/- के इनामिया वांछित अभियुक्त को थानाक्षेत्र भवानीगंज के गाँव बिथरिया तिराहे से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के कब्जे से एक अदद देशी तमंचा 315 बोर व 1 अदद जिन्दा कारतूस बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त नाम –
01.मोहम्मद आरिफ पुत्र जुम्मन अहमद निवासी भरवटिया मुस्तकहम थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर ।
बरामदगी का विवरण-
1.एक अदद देशी तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली संयुक्त टीम का विवरण –
1.विजय शंकर सिंह थानाध्यक्ष थाना भवानीगंज जनपद सिद्धार्थनगर ।
2.चन्द्रकान्त पाण्डेय, प्रभारी एसओजी, जनपद सिद्धार्थनगर।
3.हरेंद्र चौहान प्रभारी सर्विलांस सेल, जनपद सिद्धार्थनगर ।
4.मु0आ0 राजीव शुक्ला,मु0आ0 मनिंद्र प्रताप चंद, आ0 दिलीप कुमार, आ0 आशुतोष धर द्विवेदी, आ0वीरेन्द्र त्रिपाठी, आ0 रोहित चौहान, आ0 छविराज यादव, आ0 सत्येंद्र यादव – एसओजी जनपद सिद्धार्थनगर एवं आरक्षी पुष्पेंद्र गौतम सर्विलांस सेल ।
5.का0 सिद्धार्थ, का0 अनिल यादव, का0 रोशन राय, रि0का0 अशोक वर्मा थाना भवानीगंज जनपद सिद्धार्थनगर ।

