संवाददाता प्रमोद कुमार जायसवाल दिल्ली द्वारका नई दिल्लीद्वारका जिला पुलिस ने विदेशी नागरिकों के अवैध ओवरस्टे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन VISTA 1.0 के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तम नगर इलाके से तीन विदेशी नागरिकों को पकड़ा है। यह कार्रवाई Special Staff, Dwarka की टीम ने तकनीकी निगरानी और मानवीय सूचना तंत्र के आधार पर की।
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए तीनों विदेशी नागरिक निर्धारित अवधि से अधिक समय से भारत में रह रहे थे। इनमें से दो विदेशी नागरिकों को Detention Centre, Lampur भेज दिया गया है।
वहीं, तीसरे आरोपी Amoney Junior Yau के खिलाफ पहले से एक आपराधिक मामला चल रहा था और वह न्यायिक प्रक्रिया से बच रहा था। उसके विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा Bailable Warrant भी जारी किया गया था। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित थाना पुलिस को सूचित कर दिया गया है।
यह कार्रवाई DCP/Dwarka District श्री कुशल पाल सिंह, IPS के निर्देशन, ACP/Operations Cell श्री सुभाष मलिक के पर्यवेक्षण तथा इंस्पेक्टर कमलेश कुमार, I/C Special Staff के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई।
पुलिस टीम की सतर्कता, तकनीकी निगरानी और पेशेवर कार्यशैली के चलते तीनों विदेशी नागरिकों का पता लगाकर कार्रवाई की गई। द्वारका जिला पुलिस ने इस कार्रवाई को ऑपरेशन VISTA 1.0 के तहत विदेशी नागरिकों के ओवरस्टे और संबंधित कानूनी मामलों पर निगरानी की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता बताया है।

