LIVE
BREAKING NEWS
देश और दुनिया की ताज़ा खबरें Noothanayuga पर भारत में आज की प्रमुख खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार राज्य और स्थानीय खबरों की ताज़ा जानकारी क्रिकेट और खेल जगत की बड़ी खबरें मनोरंजन जगत की ताज़ा खबरें Noothanayuga Reporter Network से जुड़ें Latest News • Breaking News • India • World
12
:
00
:
00
AM
Follow Us
✦ NOOTHANAYUGA NETWORK
Report • Connect • Grow
Join the growing Noothanayuga Reporter Network.
JOIN NETWORK →
पंजाब

मोहाली में मतदान ने पकड़ी रफ्तार, दो घंटों में वार्ड 1 से 25 तक 13.18% वोटिंग; बनूड़ सबसे आगे

मोहाली जिले में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मंगलवार सुबह से शांतिपूर्ण माहौल में मतदान जारी है। सुबह 8 बजे मतदान शुरू होने के बाद पहले दो घंटों में मोहाली नगर निगम के वार्ड 1 से 25 तक 13.18 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। वहीं वार्ड नंबर 26 से 50 तक 13.9 फीसदी वोटिंग रिकॉर्ड की गई।

मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। युवाओं के साथ-साथ बुजुर्ग मतदाताओं ने भी लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कई मतदान केंद्रों पर सुबह से ही उत्साह का माहौल नजर आया।

बनूड़ में सबसे ज्यादा मतदान, जीरकपुर सबसे पीछे

जिले के अलग-अलग नगर परिषद और नगर निगम क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत में काफी अंतर देखने को मिला। सुबह 10 बजे तक बनूड़ में सबसे अधिक 19.4 फीसदी मतदान दर्ज किया गया, जबकि जीरकपुर में सबसे कम 9 फीसदी वोटिंग हुई।

इसके अलावा कुराली में 16.30 फीसदी, डेराबस्सी में 13.9 फीसदी और नयागांव में 16 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया। चुनाव अधिकारियों का कहना है कि सभी मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

प्रशासन की ओर से सभी बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि मतदान प्रक्रिया बिना किसी बाधा के पूरी हो सके।

अधिकारियों ने बताया कि इस बार चुनाव बैलट पेपर के माध्यम से करवाए जा रहे हैं। मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है और दिन चढ़ने के साथ वोटिंग प्रतिशत में और बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है।

मोहाली नगर निकाय चुनाव: मतदान प्रतिशत (सुबह 10 बजे तक)

नगर निकायमतदान प्रतिशत
नगर निगम मोहाली (वार्ड 1-25)13.18%
नगर निगम मोहाली (वार्ड 26-50)13.9%
नगर परिषद कुराली16.30%
नगर परिषद डेराबस्सी13.9%
नगर परिषद जीरकपुर9%
नगर परिषद बनूड़19.4%
नगर परिषद नयागांव16%

दिल्ली में भीषण गर्मी से बढ़ी बिजली की मांग, सुबह भी टूट रहे रिकॉर्ड; 8439 मेगावाट तक पहुंची डिमांड

shubhneet chaddha

About Author

By Team Noothanayuga Shubhneet is a news writer at Noothanayuga. He covers breaking news, politics, and trending topics. He has 3+ years of experience in digital journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

आग को बुझाने के लिए पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां।
पंजाब

कपूरथला होटल में आग: किचन से उठीं लपटें, गेस्ट सुरक्षित; 10 लाख से ज्यादा का नुकसान

कपूरथला: कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी रोड स्थित एक होटल में बुधवार सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट।
पंजाब

पंजाब बेअदबी कानून हाई कोर्ट में चुनौती: धर्म विशेष के लिए कानून पर उठे सवाल

चंडीगढ़: पंजाब सरकार द्वारा लागू किए गए “जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) अधिनियम, 2026” को पंजाब एवं