संवाददाता प्रमोद कुमार जायसवाल दिल्ली द्वारकापश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी तिलक नगर में 21 वर्षीय मुस्कान शर्मा की हत्या के मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष लता गुप्ता ने रविवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने मुस्कान की मां, भाई और बहन से बातचीत कर उनकी पीड़ा सुनी और हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।
लता गुप्ता ने कहा कि आयोग इस मुश्किल समय में परिवार के साथ खड़ा है। परिवार को कानूनी या प्रशासनिक सहायता की जरूरत होने पर हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।
परिवार से मुलाकात के बाद उन्होंने संबंधित थाना प्रभारी से भी बात कर मामले की जांच की प्रगति, उपलब्ध साक्ष्यों और पुलिस की ओर से उठाए गए कदमों की जानकारी ली। उन्होंने जांच को त्वरित, निष्पक्ष और तथ्यपरक तरीके से आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है और मामले के हर महत्वपूर्ण पहलू की गंभीरता से जांच होनी चाहिए।
