संवाददाता प्रमोद कुमार जायसवाल दिल्ली द्वारका
दिल्ली में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के बाद नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है, जिसमें से लगभग 47.75 लाख मतदाताओं के नाम ASDDOF (एब्सेंट, शिफ्टेड, डेड, डुप्लीकेट, फॉरेनर) कैटेगरी के तहत हटा दिए गए हैं।
यदि आपका या आपके परिवार में किसी का नाम मतदाता सूची से कट गया है, तो घबराने की आवश्यकता नहीं है। आप 31 अगस्त से 30 सितंबर 2026 के बीच फॉर्म-6 भरकर ऑनलाइन (Voter Helpline App/NVSP पोर्टल) या ऑफलाइन (BLO के पास) आवेदन कर सकते हैं। सही कागजातों के सत्यापन के बाद 4 नवंबर 2026 को जारी होने वाली अंतिम वोटर लिस्ट में आपका नाम जोड़ दिया जाएगा।
मदद या अन्य किसी जानकारी के लिए चुनाव आयोग के हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क करें। इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर साझा करें!

