LIVE
BREAKING NEWS
देश और दुनिया की ताज़ा खबरें Noothanayuga पर भारत में आज की प्रमुख खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार राज्य और स्थानीय खबरों की ताज़ा जानकारी क्रिकेट और खेल जगत की बड़ी खबरें मनोरंजन जगत की ताज़ा खबरें Noothanayuga Reporter Network से जुड़ें Latest News • Breaking News • India • World
12
:
00
:
00
AM
Follow Us
✦ NOOTHANAYUGA NETWORK
Report • Connect • Grow
Join the growing Noothanayuga Reporter Network.
JOIN NETWORK →
आजमगढ़ उत्तर प्रदेश

मंगलवार की शाम संपत्ति विवाद ने ऐसा हिंसक रूप ले लिया कि सगे भाइयों के बीच हुआ झगड़ा एक की मौत

आज़मगढ़/ उत्तर प्रदेश /संवाददाता शुभम कुमार रावत

आजमगढ़। मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र के
करसड़ा गांव में मंगलवार की शाम संपत्ति विवाद ने ऐसा हिंसक रूप ले लिया कि सगे भाइयों के बीच हुआ झगड़ा एक की मौत पर जाकर खत्म हुआ। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई, जबकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बड़े भाई को हिरासत में ले लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार करसड़ा गांव निवासी 70 वर्षीय जगदीश विश्वकर्मा पुत्र सुखराम विश्वकर्मा और उनके छोटे भाई ओमप्रकाश विश्वकर्मा पुत्र सुखराम विश्वकर्मा के बीच काफी समय से संपत्ति को लेकर विवाद चला आ रहा था। मंगलवार की शाम दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद के दौरान दोनों भाई आपस में उलझ गए। इसी बीच आरोप है कि जगदीश विश्वकर्मा ने पास में रखा बांस का डंडा उठाकर ओमप्रकाश विश्वकर्मा के सिर पर जोरदार वार कर दिया। वार इतना गंभीर था कि ओमप्रकाश लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़े। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी घटना को लेकर शोक और तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर महनाजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मामले पर जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश पांडेय ने बताया कि संपत्ति विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच मारपीट हुई थी। घटना में घायल ओमप्रकाश विश्वकर्मा की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। आरोपी बड़े भाई जगदीश विश्वकर्मा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मामले में साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना के बाद गांव में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

shubhneet chaddha

About Author

By Team Noothanayuga Shubhneet is a news writer at Noothanayuga. He covers breaking news, politics, and trending topics. He has 3+ years of experience in digital journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम 23 को, यहां देखें अपना परीक्षाफल
लखनऊ उत्तर प्रदेश

यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम 23 को, यहां देखें अपना परीक्षाफल

UP Board Results 6: हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा रिजल्ट 23 अप्रैल गुरुवार को शाम चार बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद्, मुख्यालय, प्रयागराज
cockroaches-found-in-food-during-wedding-party
कानपुर उत्तर प्रदेश

कानपुर के फेमस होटल में सजी थी शादी की थाली, पर जब निकले कॉकरोच तो मच गया कोहराम; Video Viral

शादी समारोह में खाने को लेकर हंगामा कानपुर के तिलक नगर स्थित एक प्रतिष्ठित होटल में शादी समारोह के दौरान