संवाददाता प्रमोद कुमार जायसवाल नई दिल्ली। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में अखिल भारतीय कोली समाज का 12वां राष्ट्रीय अधिवेशन भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में देशभर से समाज के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में भारत के पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की मौजूदगी ने आयोजन को विशेष बना दिया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने एकजुटता, सामाजिक विकास और राष्ट्र निर्माण में योगदान का संकल्प लिया।
अखिल भारतीय कोली समाज को इस आयोजन के लिए बधाई देते हुए वक्ताओं ने कहा कि कोली समाज ने अपने परिश्रम, आत्मसम्मान और राष्ट्रसेवा की परंपरा से देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। समाज के लोगों ने शिक्षा, रोजगार और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाना जरूरी है। श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय के विचार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वंचितों को वरीयता’ के संकल्प को आगे बढ़ाने की बात कही गई।
इस अवसर पर दिल्ली सरकार की ओर से समाज के हर वर्ग के विकास, सामाजिक समरसता और सम्मानजनक जीवन के लिए प्रतिबद्धता दोहराई गई। आयोजन में मौजूद लोगों ने समाज की एकता और देश के विकास में अपनी भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया।

